निर्णय बड़े-बड़े लेते थे
खुद तो सिखते थे
हमें भी सिखाते थे
उम्र में हम बड़े
वह हम से छोटे थे
हर कार्य समय से निपटे
यही सफलता का राज़ है
वह हमें समझाते थे
कैसे कम से कम समय में
काम निपटाते है
ऐसे गुर वह हमें सिखाते थे
कॉर्पोरेट की दुनिया में
समय का, निर्णय का
अनुशासन का, ईमानदारी का
महत्त्व क्या होता है
वह हमें बताते थे
छोटे काम को बड़ा
बड़े काम को छोटा
समझने का ट्रिक
वह हमें समझाते थे
उम्र में हमसे छोटे
वह हमारे बॉस थे