Saturday, 31 December 2016

निर्णय

निर्णय ऐसा कर
हर कोई खुश हो जाए
कर्म ऐसा कर 
हर कोई करना चाहे 
पहल ऐसी कर 
हर कोई  जुड़ना चाहे   
बात ऐसी कर 
हर कोई सुनना चाहे 
बनाओ कुछ ऐसी नीति
बंद पड़े लघु उद्योग 
बंज़र पड़ी ज़्यादा ज़मीने 
फिर से खुशहाल हो जाएँ 
भारत को बना ऐसा 
हर कोई यहाँ आना चाहें 
लोग ऐसे चुन  
जो देश की तरक्की में 
चार चाँद लगाएँ 
हासिल करना है हमें
सोने की चिड़िया का वजुद
आगे आप चलो 
पीछे से हम आएँ