सो जा.. सो जा..
सो जा बेटी मेरी
जीने न दूँगा उनको
न जीने दूँगा खुद को
जो रुख्सत होगी साँसे तेरी
रोना छोड़ दे अब
यही थी शायद किस्मत तेरी
जो होना था वो
हो चूका है अब
इसमें क्या ग़लती तेरी
मत सोच एक पल भी
क्या कहेगी दुनियाँ सारी
जिनी तुझे है ज़िन्दगी
समाज से क्या लेना देना
हम समझते है मनोदशा तेरी
बदल गए है अब तेरे रास्ते
बदल गई है तक़दीर तेरी
है तुझ में कितनी हिम्मत
तेरी हिम्मत ही अब
तय करेंगी राहें तेरी