मेरी ईमानदारी का
क्या कोई मोल नहीं
उसके बोल में वाह-वाह
क्या मेरे बोल,बोल नहींक्या कोई मोल नहीं
उसके बोल में वाह-वाह
उसने तो बस
ढाई घण्टे का किरदार किया है
मैंने तो ये काम
अपनी ज़िन्दगी भर किया है
मुझे तो नहीं मिली
इतनी शौहरत कभी
पर आप लोगों ने उसको
दो पल में ही दे दी
पैसे कमा रहा है वह
फिर भी है आपको उससे हमदर्दी
हर दिन काम करता हूँ
पर कोई नहीं कहता आराम कर तू भी
क्या बात समझोगे तुम उसकी
मैं बताता हूँ बात सच्चाई की
रात को सोना पड़ता है सबके बाद
सुबह जागना उनसे पहले ही