Friday, 22 January 2016

तू है ज़िन्दगी

ख़्वाब तू है
ख़्याल तू है 
तू है दीवानगी
जान तू है 
रूह  तू है 
तू है ज़िन्दगी 

जब तुझसे मिलू 
दो पल बातें करू
तो ही मिलता है 
मेरे दिल को सकूँ 
अब तू ही मेरी मंज़िल 
तू ही है आरज़ू
ख़्वाब तू है 
ख़्याल तू है 
तू है दीवानगी
जान तू है 
रूह  तू है 
तू है ज़िन्दगी  

तुजसे शुरू 
तुझपे ही ख़त्म 
होता है मेरा रास्ता 
खुद को मैं 
भूल गया हुँ 
बस तुझसे है वास्ता 
इस दिल में है 
बस एक तू 
तुझको ही है 
ये दिल चाहता 
ख़्वाब तू है 
ख़्याल तू है 
तू है दीवानगी
जान तू है 
रूह  तू है 
तू है ज़िन्दगी 

अब तू है मेरी साँसे में 
तू है मेरी धड़कन में समाई 
तेरे सिवा न कोई 
इस दिल को है बाई 
चाहू मैं बस साथ तेरा 
थामना चाहू तेरी कलाई 
ख़्वाब तू है
ख़्याल तू है
तू है दीवानगी
जान तू है 
रूह  तू है 
तू है ज़िन्दगी 

मैं तो देखता हुँ 
हर सपना हर राह 
आँखो से तेरी 
मेरी आखें न देख पाए कुछ भी 
इसमे है बस एक तस्वीर तेरी 
अब तुझे पाना है जुनून मेरा 
तू ही है सुकून मेरा 
ख़्वाब तू है 
ख़्याल तू है 
तू है दीवानगी
जान तू है 
रूह  तू है 
तू है ज़िन्दगी 


Saturday, 9 January 2016

ओलम्पिक विशेष

छूना है हमको 
ये आसमान
छोड़ने हैं हमें यहाँ
अपने कदमों के निशान
जय हिंदुस्तान जय हिंदुस्तान

हमारे सपने हैं बहुत बड़े
जैसे हो एक बड़ी चटान
करने हैं वह सब हमको पूरे 
भरनी पड़ेगी ऊँची उड़ान
जय हिंदुस्तान जय हिंदुस्तान

बढ़ रहे हैं हम मंज़िल की ओर
बनानी है अपनी अलग पहचान
रुकना नहीं है अब एक पल भी
चाहे आ जाए आंधी -तूफान
जय हिंदुस्तान जय हिंदुस्तान

 उठना है ज़िंदगी में ऊँचा
करने हैं हमें बड़े काम
बनना है हमको ऐसा इन्सान
बदल दे जो अपने दम पे दुनिया
हो जाए अपनों के लिए कुर्बान
जय हिंदुस्तान जय हिंदुस्तान

ईश्वर है सबका रखवाला
साफ रखना है अपना इमान
बढ़ते जाना है बस आगे 
एक दिन किस्मत भी होगी मेहरबान
जय हिंदुस्तान जय हिंदुस्तान

न हम थकेंगे,न हम रुकेंगे
चलते रहेंगे जब तक है
जान में जान
दिखा देंगे हम मंज़िल पा कर 
देखता रह जाएगा सारा जहान
जय हिंदुस्तान जय हिंदुस्तान