हवा में पानी में
मिला है पहले से ही जहर
अब तो रास्तों में चलना भी
हो रहा है मुश्किल
दिखता है हर तरफ कुतों का कहर
घूमने के बहाने
कुतों को लाते है सड़कों पर
फैलाते है फिर गंदगी
कभी पार्को में और
तो कभी पगडंडियों पर
बड़ा खराब हो गया माहौल
पालतू कुतों का सड़क पर
आवारा कुतों का कहर
बरस रहा है कभी बाइक वालों
तो कभी पैदल चलने वालो पर
बात करते है स्वच्छता पर
शायद नहीं दिखता है उन्हें
ये कुतों का असर
कही गाँव में भी नहीं ऐसा मंज़र
जो बना है आज शहर -शहर
एक दिन की नहीं ये बात
होता है हर शामो-सहर
हमें तो कोई परेशानी नहीं
बुरा असर न पड़े कहीं इसका
क्या विचार करता है कोई इस पर