Saturday, 3 November 2018

statue of unity-1

जब से फैली है ये सुचना
कि बना है एकता का पुतला
एक ही मुदे में सौ-सौ बयान
राजनीतिक समुदाय है उथला पुथला

किसी की बातों में संतोष है
किसी की बातों में है जलन
आम जनता कहती है इन्हें जाने दो
इनका है ये रोज़ का चलन

कोई कहता है सरदार तुम्हारा नहीं
सरदार पटेल हमारा है
क्या देंगें तुम समाज को नेताओं
जब तुम्हारा ये नारा है

क्यों करते हो तुम
अच्छे कामो की भी आलोचना
तुम्हारी कैसी विचारधारा है
तुम्हें चिंता है किस बात की
भारत में सबसे उँचा पुतला बना
कह रहा जहान सारा है

जो बन गया
सो बन गया
अब सबसे निराला
क्या करेगा अब
कोई राजनेता
न मानने वाला