Saturday, 10 November 2018

statue of unity-2

लौह पुरुष के स्टेैच्यू को बनाया गया
किसानो और मज़दूरो द्वारा दिए गए      
पुराने-पुराने लोहे के औज़ारो से
जिसे मँगाया गया देश के कोने-कोने से

बनाया है इसे १८२ मीटर
जो है अब ऊंचा औरो से
चरण है इसके माटी में
शीश बात करता है आसमानो से

दुनिया का सबसे ऊँचा
स्टेैच्यू बना है भारत में
आ रही है आवाज़
दुनिया के कोने-कोने से

बनाया गया इसे नर्मदा के किनारे  
जहाँ है गजब के नजारे
जैसे ही होती है रात
इससे बातें करते है सितारे

दुनिया के अन्य स्टेैच्यू लगते है            
इसके आगे अब खिलौने से
है वही सबसे ऊंचा
कहते हैं भारतवासी अब गौरव से